बलिया– बेल्थरा रोड के बीजेपी विधायक धनंजय कन्नौजिया पर लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी से कथित मारपीट का मामला सामने आया है ।
ख़बर के मुताबिक लोनिवि के डाक बंगला में तैनात चौकीदार को विधायक ने सिर्फ इस लिए पीट दिया कि सभी कमरा बुक होने के कारण विधायक के लिए कोई कमरा नहीं खोल सका।
रिपोर्ट के मुताबिक चौकीदार रामकृष्ण ने आरोप लगाया है की “भाजपा विधायक कन्नौजिया गुरुवार शाम को 4 बजे डाक बंगले पर पहुंचे। उन्होंने उससे कमरा खोलने को कहा। रामकृष्ण के अनुसार उसने सभी कमरों के बुक होने का हवाला दिया। इसपर विधायक ने लोनिवि के किसी अधिकारी से बात की। इसके बाद विभाग के एक इंजीनियर का उसके पास फोन आया। उन्होंने विधायक के लिए विभागीय कार्यालय का ही कमरा खोलकर बैठाने को कहा।”
कर्मचारी का आरोप है कि वह कमरा खोलकर विधायक को बैठा रहा था तभी वह भड़क गए और अपशब्द बोलते हुए उसे दो-चार थप्पड़ जड़ दिए।
चौकीदार ने बताया कि थोड़ी देर बाद विभागीय अभियंता भी डाक बंगले में आ गए। उनके साथ विधायक ने कमरे में बात की। वहीँ विधायक धनंजय कन्नौजिया ने मारपीट की किसी भी घटना से इनकार किया है। और कहा कि बेवजह बात को तूल दिया जा रहा है।
फिलहाल चौकीदार ने इसकी शिकायत न तो विभागीय अधिकारियों से की है और न ही पुलिस से। वहीँ जिले के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने कहा कि यदि इस बाबत कोई तहरीर मिलती है तो जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…