एक हफ्ते पहले जिला जेल में विचाराधीन बंदी राकेश तिवारी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बंदी से घटना के कुछ देर पहले मुलाकात करने आयी युवती के खिलाफ केस दर्ज किया है। उस पर आत्महत्या के लिये उत्प्रेरित करने का आरोप है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
जेल में बंद दहेज हत्या के आरोपित रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के दलई तिवारीपुर निवासी राकेश तिवारी की 26 जून को जहर खाने से मौत हो गयी। इसके बाद जेल प्रशासन में हड़कम्प मच गया। छानबीन के बाद जेलर पंकज कुमार सिंह ने घटना से कुछ देर पहले विचाराधीन बंदी से भेंट करने पहुंची युवती पर आत्महत्या के लिये उत्प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए जेलर ने कोतवाली में केस दर्ज कराया है।
जेलर ने लिखा है कि 26 जून को बंदी राकेश तिवारी से उसकी परिचित चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के मर्ची खुर्द गांव की रहने वाली नेहा तिवारी पहुंची थी। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच अश्लील हरकत देख ड्यूटी पर तैनात हेडवार्डर चौधरी यादव ने उन्हें अलग किया।
कुछ देर बाद हेडवार्डर रामकरन ने राकेश के अचेत होने की सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद बंदी को पहले जेल अस्पताल व फिर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गयी।
जेलर ने लिखा है कि मुलाकात स्थल पर मौजूद बंदियों ने दोनों को एक कोने में बैठकर बातचीत करते देखा था। तब राकेश बोतल से पानी पी रहा था। आरोप है कि नेहा अथवा किसी अन्य की साजिश ने बंदी को आत्महत्या के दुष्प्रेरित किया गया है। नगर कोतवाल विपिन सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…