Categories: बलिया

भाजपा घमंड में चूर है और उसे गलतफहमी का एहसास चुनाव बाद हो जाएगा- राजभर

बलिया- उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में भागीदार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) सरकार में बने रहने और लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर अपने फैसले का खुलासा आगामी एक अप्रैल को होने वाली बैठक के बाद करेगी.

सुभासपा के अध्यक्ष एवं प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर ने बताया कि दल के कार्यकर्ताओं की एक बैठक एक अप्रैल को लखनऊ में होगी.

इस बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की रणनीति और योगी सरकार में बने रहने को लेकर सुझाव लिये जाएंगे. उसके बाद पार्टी कोई फैसला करेगी.

भाजपा पर हमला करते हुए राजभर ने कहा कि भाजपा घमंड में चूर है और उसे गलतफहमी है कि केंद्र में फिर उसकी सरकार बनने जा रही है.भाजपा को लोकसभा चुनाव के बाद अपनी गलती का एहसास होगा.

उन्होंने दावा किया कि सुभासपा का जनाधार और लोकप्रियता निषाद पार्टी की तुलना में कहीं ज्यादा है. यह पिछले चुनाव में दोनों दलों को मिले मतों की संख्या से भी जाहिर होता है.

 

बता दें कि सुभासपा ने वर्ष 2017 में हुए प्रदेश की आठ विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से उसे चार पर जीत मिली थी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago