बलिया- आचार संहिता के उल्लघंन पर फसे सलेमपुर सांसद, केस दर्ज

बलिया- आचार संहिता के उल्लंघन में सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा के खिलाफ पहला केस दर्ज हुआ। बता दें की सलेमपुर के भाजपा सांसद व दूसरी बार पार्टी प्रत्याशी बनाए गए रविन्द्र कुशवाहा तथा उनके समर्थकों पर शनिवार को चुनाव आचार संहिता के उल्लघंन का केस दर्ज किया गया है। यह केस काफिले में अनुमति से ज्यादा वाहनों के इस्तेमाल पर दर्ज हुआ है।

टिकट मिलने के बाद शनिवार को पहली बार जिला मुख्यालय पहुंचे रविन्द्र कुशवाहा के स्वागत व रोड शो कार्यक्रम के लिए समर्थक वाहनों के साथ पहुंचे थे। वह वाहनों के काफिले के साथ सलेमपुर जा रहे थे। शहर के सुभाष चौक पर रविन्द्र कुशवाहा के काफिला के चलते जाम लग गया। शहर कोतवाल यदवेन्द्र बहादुर पाल ने सांसद के काफिले की रिकार्डिंग कराई।

इस पर कोतवाल सांसद और उनके समर्थकों के विरुद्ध चुनाव आचार संहिता का मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दिया। कोतवाल की तहरीर पर पुलिस ने सलेमपुर के सांसद रविन्द्र कुशवाहा और उनके समर्थकों के विरुद्ध सदर कोतवाली में  धारा 188, 143 और 171 एफ के तहत मुकदमा दर्ज किया। इस संबंध मे कोतवाल ने यदवेन्द्र बहादुर ने बताया कि सलेमपुर सांसद व प्रत्याशी और उनके समर्थकों के विरुद्ध चुनाव आचार संहिता के उल्लघंन का केस दर्ज किया गया है।

फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि जुलूस में लग्जरी वाहनों का लंबा काफिला था। नारेबाजी भी हो रही थी। सुभाष चौक के पास जुलूस के कारण आवागमन भी कुछ देर के लिए अवरुद्ध हुआ। सांसद को जुलूस के लिए सशर्त अनुमति मिली थी, बावजूद वह समर्थकों को संभाल नहीं सके। स्क्वाड ने इसकी वीडियोग्राफी भी कराई। इसके आधार पर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल की तहरीर पर सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा और समर्थकों पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago