छपरा से सूरत जाने वाली ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। खबर के मुताबिक 14 डब्बों के पटरी से उतरने से करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए हैं जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य जारी है। आप को बता दें की यह ट्रेन सूरत जा रही थी। अभी रेलवे की ओर से घायलों और हादसे की वजहों को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।
हादसा बिहार के छपरा में गौतम स्थान स्टेशन के नजदीक हुआ है. इस हादसे के कारण बलिया से छपरा के बीच ट्रेनों का संचालन भी बंद होने की सूचना है। दुर्घटना के कारण रेलवे प्रशासन कई ट्रेनों के मार्गों में परिवर्तन कर सकता है।
बताते हैं कि ट्रेन बलिया से छपरा की ओर जा रही थी. बलिया-छपरा रेलखंड पर गौतम स्थान स्टेशन के निकट ट्रेन के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। दुर्घटना के समय तेज आवाज होने के कारण ट्रेन में सवार यात्री भी डर गए। फिलहाल, घटना की जानकारी होने के बाद रेलवे के अफसर मौके पर पहुंच रहे हैं।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…