बलिया के रेवती थाना क्षेत्र के चौबेछपरा गांव में आग का चपेट में आने से तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात शार्ट सर्किट होने से आग लगी थी ।
आग की चपेट में आने से सीमा सिंह(38) पत्नी मनबोध सिंह और उसका बेटा राजवीर (8) झुलस गए। दोनों तो आग से घिरा देख कर सीमा के ससुर उन्हें बचाने के लिए आग में कूद पड़े। इस दौरान वह भी झुलस गए।
सभी घायलों को सीएचसी रेवती पहुंचाया गया। तीनों की हालत गंभीर देख कर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में परिवार के दो लोग झुलस गए है। मौके पर पहुंची पुलिस आग लगने की वजह की जांच पड़ताल कर रही है। लोगों का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण ही लगी थी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…