बलिया के नगरा इलाके में एक दलित किशोरी को उसके घर से अगवा कर रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वहीँ पुलिस ने इस मामले में त्वरित कारवाई करते हुए कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिये जिला अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय दलित लड़की के घर गत 27 मार्च की रात उसके गांव के ही दो युवक हिमांशु और रोहित मोटरसाइकिल से पहुंचे तथा घर में उसके अकेले होने का लाभ उठाकर उसे अगवा कर लिया।
रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी युवक उस लड़की को रात में ही एक विद्यालय के सुनसान परिसर में ले गये और उसके साथ बलात्कार किया। किशोरी की शिकायत पर गुरुवार को नगरा थाना में दोनों आरोपियों के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।
दोनों आरोपी युवकों की उम्र 18-19 वर्ष है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिये जिला अस्पताल भेजा गया है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…