ओमप्रकाश राजभर की भविष्यवाणी – ‘पूर्वांचल से इस बार बीजेपी साफ़’

भाजपा से अलग हुई सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने उपेक्षित समाज के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए कुछ भी नहीं किया।

ओमप्रकाश राजभर ने पूर्वांचल में भाजपा के सफाया होने की बात कही है। सुभासपा अध्यक्ष लालमणि ऋषि इंटर कॉलेज हल्दीरामपुर के मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। वह यहां सलेमपुर के सुभासपा प्रत्याशी राजाराम राजभर के समर्थन में वोट मांगने आए थे।

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा अपने वायदे पर खरी नहीं उतर सकी। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा ने हमें अलग से चुनाव लड़ने के लिए मजबूर किया। उन्होंने कहा कि सुभासपा गरीबों और मजलूमों की लड़ाई हमेशा लड़ती रहेगी। सत्ता में रहकर हमने गरीबों के लिए जमकर लड़ाई लड़ी। उपेक्षित जातियों के लिए आरक्षण की मांग की लेकिन कोई हल नहीं निकला।

लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे की चर्चा करते हुए राजभर ने कहा कि भाजपा ने अपने चुनाव चिह्न पर एक सीट से चुनाव लड़ने की पेशकश की लेकिन उन्होंने सुभासपा के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ने की शर्त रखी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी इसके लिए तैयार नहीं हुए।

इसलिए हमने भाजपा से अलग होकर चुनाव लड़ने का फैसला किया। भाजपा से अलग होने के फैसले से भाजपा खेमे में खलबली मच गई। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद भाजपा हाशिए पर आ जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago