बलिया सीट पर थमा चुनाव प्रचार का शोर, इन प्रत्याशियों पर रहेगी नजर

लोकसभा चुनाव अब अपने अंतिम पायदान की और चल पड़ा है। पूर्वांचल के सात जिलों की आठ सीटों पर अंतिम चरण के लिए मतदान रविवार को होगा।

शुक्रवार की शाम सभी आठों सीटों पर प्रचार का शोर थम गया। इस चरण में वाराणसी, राबर्ट्सगंज, बलिया, सलेमपुर गाजीपुर, घोसी, मिर्जापुर और चंदौली सीटों पर मतदान होना है।

शनिवार की सुबह पोलिंग पार्टियों की रवानगी विधानसभावार होगी। शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएंगी। बता दें की इस बार बलिया में 10 प्रत्याशी मैदान में

 

वीरेन्द्र सिंह मस्त- भदोही के वर्तमान सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त इस बार बलिया से ताल ठोक रहे हैं , बीजेपी ने बलिया से मौजूदा सांसद भरत सिंह का टिकट काटकर भदोही के सांसद वीरन्द्र  सिंह पर भरोसा जताया है।

सनातन पांडे- समाजवादी पार्टी ने बलिया से अपने पूर्व विधायक सनातन पाण्डेय को मैदान में उतारा है सपा ने ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए नीरज शेखर की जगह सनातन पांडेय को टिकट दिया है।

विनोद तिवारी– बलिया लोकसभा सीट से सुभासपा ने विनोद तिवारी को अपना उमीदवार बनाया है। बलिया के दुबहड़ ब्लाक के माधोपुर गांव के रहने वाले विनोद तिवारी 2012 में सिकंदरपुर विधानसभा से विधायक का चुनाव भी लड़ चुके हैं और 26 हजार से अधिक मत पाए थे।

ओमप्रकाश पांडेय-  बलिया सीट से सबसे नौजवान निर्दल प्रत्याशी ओम प्रकाश पांडेय भी दिग्गजों को चुनौती देते नज़र आ रहे हैं। ओम प्रकाश लाखो की नौकरी छोड़कर पहली बार चुनावी मैदान में हैं।

वहीँ भारतीय जननायक पार्टी से अरविंद, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से गोपाल राम खरवार, जनता राज पार्टी से उदय प्रकाश, अखिल भारतीय हिंदू महासभा से मेजर रमेशचंद्र उपाध्याय, भारतीय समाज पार्टी से जन्मेजय, जनता क्रांति पार्टी से सीमा चौहान मैदान में हैं।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago