घोसी सीट पर गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने अतुल राय को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है. आदेश के मुताबिक बसपा-सपा महागठबंधन के प्रत्याशी बाहुबली अतुल राय को अब सरेन्डर करना होगा.

बता दें कि यूपी में गठबंधन उम्मीदवार अतुल राय ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर 23 मई तक गिरफ्तारी पर रोक की मांग की थी. लेकिन कोर्ट ने अतुल राय की याचिका खारिज कर दी है.

कौन हैं अतुल राय?

  • बसपा नेता अतुल राय उत्तर प्रदेश की घोसी लोकसभा सीट से गठबंधन के प्रत्याशी हैं.
  • अतुल राय पर अप्रैल में वाराणसी की एक छात्रा ने बलात्काार का आरोप लगाया था. छात्रा का कहना था कि वह अपनी पत्नीा से मिलने के बहाने उसे घर ले गए और फिर उसका यौन शोषण किया. मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही वे फरार हैं.
  • अतुल राय ने रेप मामले में अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन उन्हें वहां से कोई राहत नहीं मिली.
  • कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी पर स्टे देने से इनकार कर दिया. कोर्ट मामले की गंभीरता को देखते हुए अतुल राय की गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट जारी कर चुका है. लेकिन अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, वो भूमिगत हैं.
  • गठबंधन प्रत्याशी का मुकाबला घोसी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी हरि नारायण राजभर से है.
  • यूपी की घोसी सीट पर ऐसा पहली बार नहीं, जब कोई उम्मीादवार चुनाव प्रचार से गायब रहकर दावेदारी पेश कर रहा हो. 1996 में पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्प नाथ राय यहां से निर्दलीय चुनाव लड़े थे.
  • सपा-बसपा गठबंधन के समर्थक अतुल राय की जीत का दावा कर रहा है. समर्थकों का कहना है कि अतुल की गैर-मौजूदगी का असर उसके वोट बैंक पर नहीं पड़ने वाला है.
  • अतुल राय गाजीपुर जिले के भांवरकोल थानाक्षेत्र के वीरपुर गांव के रहने वाले हैं. वह एक बड़े किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं. इनके गांव के प्रधान का पद लगातार 20 साल इन्हीं के परिवार के पास रहा है. सीट सुरक्षित होने पर राय के समर्थक प्रधान बने.
  • अतुल राय अंसारी (मुख्तार-अफजाल) परिवार के करीबी बताए जाते हैं. अंसारी परिवार के साथ इनकी राजनीति पारी की शुरुआत हुई थी.
  • 2017 चुनाव के पहले इन्होंने BSP जॉइन किया और जमानियां विधानसभा से इन्हें विधायकी का टिकट मिल गया. हालांकि चुनाव में वो दूसरे नंबर पर रहे और BJP ने जीएत हासिल की.
बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago