घोसी से गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय ने जारी किया विडियो, जताई आत्मसमर्पण की इच्छा

सूबे के मऊ जिले की घोसी लोकसभा सीट से सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय ने आत्मसमर्पण के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम आशुतोष की अदालत में अर्जी दी है. अतुल राय पर यूपी कॉलेज की एक पूर्व छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है. वहीँ आज अतुल राय एक ने विडियो भी जारी किया है.

लंका थाने में यूपी कॉलेज की एक पूर्व छात्रा की तहरीर पर दुष्‍कर्म सहित अन्‍य आरोपों में मुकदमा होने के बाद न्‍यायिक मैजिस्‍ट्रेट (प्रथम) आशुतोष तिवारी की कोर्ट ने गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वॉरंट जारी किया था. राय जमानत के लिए हाई कोर्ट तक गए लेकिन उन्‍हें राहत नहीं मिली. दुष्कर्म का मुकदमा इलाहाबाद हाईकोर्ट(Allahabad high court) से होता हुआ सुप्रीम कोर्ट(supreme court) तक पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट ने भी अग्रीम जमानत की अपील पर सुनावाई 23 मई तक टाल दी है.

वाराणसी के न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम आशुतोष तिवारी की अदालत में दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में वांछित घोसी लोकसभा के सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय ने आत्मसमर्पण करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है. अदालत ने प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए 28 मई को लंका थाने से आख्या तलब की है.

अतुल राय की ओर से वकील अनुज यादव ने अदालत में दाखिल प्रार्थना पत्र में कहा है कि लंका पुलिस उनके मुवक्किल को गिरफ्तार करने के लिए तलाश कर रही है. अतुल राय अदालत में समर्पण करने को तैयार हैं.

ऐसी परिस्थिति में अतुल राय के खिलाफ लंका थाने से आख्या तलब कराया जाए, जिससे वह आत्मसमर्पण कर सकें. यूपी कॉलेज की पूर्व छात्रा की तहरीर पर एक मई को लंका थाने में अतुल राय के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago