ओमप्रकाश राजभर की पार्टी अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में भागीदार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने कहा है कि पार्टी राज्य में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी. पार्टी महासचिव और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर ने गुरूवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है.

पीटाआई के मुताबिक इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि सुभासपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ ‘महामंथन’ जारी है. पार्टी लोकसभा सीटों के हिसाब से कार्यकर्ताओं से समीक्षा करने में जुटी है और प्रदेश की 53 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी चल रही है. अरुण राजभर के मुताबिक लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा जल्दी ही कर दी जाएगी

ओमप्रकाश राजभर बीते कई महीनों से भाजपा की अगुवाई वाली अपनी ही सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आलोचना करते रहे हैं. वहीं पिछले कुछ दिनों से वे भाजपा द्वारा उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर नाराज थे. बताया जाता है कि सुभासपा अपने लिए पांच सीटों की मांग कर रहे थे जबकि भाजपा उसे एक भी लोकसभा सीट देने के लिए तैयार नहीं थी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago