एनडीए के मंत्री बोले- भाजपा का राष्ट्रवाद चुनावी दांव, बुला रही हैं सपा- बसपा

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को कहा कि भाजपा का राष्ट्रवाद चुनावी दांव है। राजभर ने कहा,  भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रवाद चुनावी दांव है। इसी तरह सपा—बसपा का गठबन्धन चुनावी दांव है और कांग्रेस भी प्रियंका गांधी वाड्रा को राजनीति में लाकर चुनावी दांव लगा रही है… किसका दांव सटीक बैठता है, इसका आगामी 23 मई को पता चले जायेगा। राजभर यहां एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आये थे।

उन्होंने कहा कि गरीबों को राष्ट्रवाद समझ नहीं आता है। जिस गरीब के पास दो वक़्त की रोटी नहीं है, वो राष्ट्रवाद क्या जाने। जब पेट भरा होता है, तभी राष्ट्रवाद दिखाई देता है। राजभर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रियंका गांधी वाड्रा के आने से कांग्रेस और उनके वोटर में जोश बढ़ा है, लेकिन कांग्रेस उत्तर प्रदेश में मुकाबला करने की स्थिति में नहीं है।’’ उन्होंने सवालों के जवाब में कहा कि देश और प्रदेश में 38 प्रतिशत वोट अति पिछड़ों का है। यह वोट जिसके साथ जाता है, उसकी सरकार बनती है और जिनके पास से अति पिछड़ों का यह वोट खिसक जाता है, वो सत्ता से बाहर हो जाते हैं।

राजभर ने कहा, ‘‘सपा—बसपा और कांग्रेस सहित दूसरी पार्टियां उन्हें अपने साथ बुला रही हैं, लेकिन मंगलवार को उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रभारी से उनकी मुलाकात हो चुकी है। दो—तीन दिन के भीतर लोकसभा टिकटों का बंटवारा हो जाएगा।’’

बलिया ख़बर

Recent Posts

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 days ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 days ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

5 days ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

6 days ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

6 days ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

6 days ago