लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने बुधवार को 21 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. राज बब्बर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि प्रिया दत्त को मुंबई नॉर्थ-सेंट्रल से टिकट दिया गया है. भाजपा सांसद रहीं सावित्री फुले उत्तर प्रदेश के बहराइच सीट अपनी किस्मत आजमाएंगी. इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश की 16 लोकसभा सीटों लिए उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है.
आज इस सूची में उत्तर प्रदेश के 16 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है. सबसे खास बात ये है कि हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुई नेता सावित्री बाई फुले को बहराईच से टिकट दिया है.
इसके अलावा मुरादाबाद से राज बब्बर, सुल्तानपुर से संजय सिंह, कानपुर से श्रीप्रकाश जायसवाल, मिर्जापुर से ललितेश पति त्रिपाठी, सीतापुर से श्रीमती कैसर जहां, फतेहपुर से राकेश सचान, प्रतापगढ़ से रत्ना सिंह सहित, खीरी से जफर अली नकवी, मिश्रिक से मंजरी राही, मोहनलालगंज से रमाशंकर भार्गव, संत कबीरनगरनगर से परवेज खान, बांसगांव से कुश सौरभ, लालगंज से पंकज मोहन सोनकर, रॉबर्टगंज से भगवती प्रसाद चौधरी को टिकट दिया गया है.
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…