सीएम योगी हमारी बात नहीं मानते, सभी 325 विधायक नालायक- मंत्री ओमप्रकाश राजभर

बलिया पहुचे उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के दौरान बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन पर कहा है कि इसका भविष्य अमित शाह से मुलाकात के बाद ही तय हो पाएगा। बता दें कि ओमप्रकाश राजभ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के मुखिया हैं। राजभर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह मंगलवार 10 अप्रैल को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करने वाले हैं। इस मुलाकात के बाद ही वह लोकसभा चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन पर स्थिति साफ कर पाएंगे। राजभर ने ये बयान पूर्वी उत्तर प्रदेश के

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अकसर हमलावर रुख अपनाने वाले ओम प्रकाश राजभर ने यहां भी उन्हें नहीं छोड़ा। राजभर ने सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा कि ‘जनता द्वारा चुने गए 325 विधायक नालायक साबित हुए तभी मुख्यमंत्री उनके बीच का नहीं चुना गया। मेरा मानना है कि जो विधायक चुनाव जीतें विधायक उनके बीच का ही होना चाहिए। सूबे में हाल ही में गठित शिक्षा चयन बोर्ड में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नजदीकी लोगों को रखे जाने पर रोष व्यक्त करते हुए राजभर ने कहा कि बीजेपी गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ भेदभाव कर रही है।

यहां पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी कहा, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरी बात नहीं मानते हैं, हमें अपनी बात मनवाने के लिए बार-बार दिल्ली जाना पड़ता है।’ योगी सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारी गलत रिपोर्ट दे रहें हैं और मुख्यमंत्री वही बात मान ले रहे हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago