भाजपा की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि वह राज्य से जुड़े मुद्दों पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से विस्तृत चर्चा करेंगे और उसके बाद गठबंधन के बारे में कोई फैसला करेंगे.
राजभर ने शुक्रवार रात एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से अलग से बातचीत में कहा कि दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से सवा दो घण्टे की मुलाकात के दौरान सूबे के सभी मसलों पर चर्चा हुई है. शाह से 10 अप्रैल को लखनऊ में मुख्यमंत्री की मौजूदगी और फिर भाजपा संगठन के साथ कई चरण में वार्ता होगी. उन्होंने कहा कि यदि वह शाह की वार्ता से संतुष्ट नहीं हुए तो गठबंधन को लेकर फैसला लेंगे.
योगी सरकार में असंतोष को लेकर पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा कि अब तो भाजपा के सांसद एवं विधायक भी अपनी पीड़ा सामने ला रहे हैं तथा प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ खुलेआम भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं. आपको बता दें कि राजभर पिछले काफी समय से भाजपा गठबंधन से नाराज चल रहे हैं.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…