Categories: Uncategorized

डॉक्टर्स की कमी को लेकर भड़के ओमप्रकाश राजभर, बोले- प्रदेश में डॉक्टर पैदा ही नहीं हो रहे

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने उत्तरप्रदेश में डॉक्टर्स की कमी को लेकर सरकार पर निशाना साधा। ओमप्रकाश राजभर बलिया हॉस्पिटल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई।

राजभर सड़क हादसे में घायल अपनी पार्टी कार्यकर्ता से मिलने बलिया अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधा और प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में डॉक्टरों की कमी है, डॉक्टर पैदा ही नहीं हो पा रहे हैं। जो पैदा भी हो रहे हैं, वो सरकारी अस्पतालों का तरफ रुख नहीं रखते हैं। इसका बड़ा कारण यह है कि वो अपना ही प्राइवेट अस्पताल खोले जा रहे हैं।

डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए कानून तो बनाए जा रहे है। जिसके तहत  3 साल तक डॉक्टर्स को सरकारी अस्पतालों में अपनी सेवा देनी होगी, लेकिन कानून का क्रियान्वयन हो तब तो सही होगा। वहीं उन्होंने सीएम की तारीफ की। हालांकि उन्होंने बलिया जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को पहले से बेहतर बताया है।

सीएम योगी द्वारा बलिया में मेडिकल कॉलेज बनाए जाने की बात पर कहा कि बलिया को इसकी आवश्यकता है, हम उनकी घोषणा का स्वागत करते हैं। फिलहाल, आरोप-प्रत्यारोप और जुबानी जंग का सिलसिला लगातार जारी है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

6 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

7 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago