बलियाः रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार जिला सेवायोजन कार्यालय बलिया तथा राजकीय आईटीआई बलिया के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान रामपुर बलिया में दिनांक 24 अगस्त 2022 को एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया है।
इस रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियां भाग लेंगी और कई युवाओं को रोजगार देंगी। मेले में टेक्निकल तथा नॉन टेक्निकल क्षेत्र की लावा कम्पनी नोएडा, सुब्रोस लिमिटेड नोएडा, शिवशक्ति वायोटेक्नोलाजी लिमिटेड वाराणसी, मारूति सुजुकी मैन पावर सर्विस जैसी कंपनियां भाग ले रही हैं।
रोजगार मेले में 18 वर्ष से 35 वर्ष के 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, कौशल में प्रशिक्षित युवा भाग ले सकते हैं। मेले में प्रतिभाग करने हेतु संबंधित अभ्यर्थी को सेवायोजन के पोर्टल पर जाब सीकर के तहत पंजीकरण कराना आवश्यक है। युवाओं का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…