बेल्थरा रोड की पहली महिला एसडीएम बनीं दीपशिखा सिंह

बलियाः बेल्थरा रोड एसडीएम राजेश गुप्ता का ट्रांसफर हो गया है। राजेश गुप्ता को बांसडीह का एसडीएम बनाया गया है वहीं  उनकी जगह दीपशिखा सिंह बेलथरा रोड की कमान संभालेंगी। इससे पहले दीपशिखा सिंह बांसडीह एसडीएम के रुप में पदभार संभाल रहीं थी। अब वह बेल्थरारोड की पहली महिला एसडीएम बन गई हैं।

दीपशिखा मऊ के रतनपुरा के भुडसुरी ग्राम पंचायत निवासी हैं। दीपशिखा के पिता ओमप्रकाश सिंह स्नातकोत्तर विद्यालय बस्ती में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं। दीपशिखा ने अपनी प्राथमिक शिक्षा बस्ती और उच्च शिक्षा काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी से की है।

दीपशिखा ने पीजी कॉलेज गाजीपुर में भूगोल विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के रुप में अपनी सेवाएं दी। फिर यूपीएससी की तैयारी शुरु कर दी। अपने दूसरे ही प्रयास में दीपशिखा ने 56वां रैंक हासिल किया। बचपन से ही पढ़ाई में प्रतिभाशाली रही दीपशिखा को प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago