Categories: बलिया

बलिया- चितबड़ागांव से जुड़ेगा बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र, 40 गांव को मिलेगी बिजली

बलिया के सोहांव ब्लॉक में अब बिजली आपूर्ति की समस्या खत्म होने वाली है। क्योंकि बसंतपुर स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र को चितबड़ागांव स्थित 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र से जोड़ा जा रहा है। अब इस उपकेंद्र को आपूर्ति चितबड़ागांव से दी जाएगी। क्योंकि बसंतपुर उपकेंद्र को गाजीपुर के कुंडेसर स्थित 132 केवीए उपकेंद्र से हो रही थी। ऐसे में लंबी दूरी के कारण एक ओर जहां लाइन लॉस की समस्या थी। वहीं, मेन लाइन में फॉल्ट होने से उसे दुरुस्त करने में भी परेशानी हो रही थी। अब इस बदलाव से 40 से अधिक गांवों को विद्युत की आपूर्ति सुचारू रूप से मिलेगी।

गौरतलब है कि पिछले कई महीने से सोहांव ब्लॉक का गड़हांचल इलाका बिजली की किल्लत का दंश झेल रहा है। क्षेत्र में स्थित दो विद्युत उपकेंद्र कोटवां नारायनपुर और बसंतपुर को गाजीपुर के कुंडेसर स्थित 132 केवीए उपकेंद्र से आपूर्ति होती है। बताया जाता है कि दशकों पहले के लगे एचटी तार जर्जर हो चुके हैं और आए दिन टूटकर गिरते हैँ जिससे दोनों उपकेंद्रों से जुड़े 70 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित होती है। लेकिन अब इस लाइन को बदलने की कवायद शुरु हो गई

3 दशक पहले बना बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र- बताया जाता है कि गड़हांचल में बिजली की किल्लत को दूर करने के लिए तीन दशक पहले वर्ष 1992 में कोपाचीट के तत्कालीन विधायक के प्रयास से बसंतपुर में विद्युत उपकेंद्र का निर्माण हुआ। इसके बाद नजदीकी 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र कुंडेसर से इस उपकेंद्र को जोड़ा गया। इसके पूर्व कोटवां नारायनपुर विद्युत केंद्र से ही पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति होती थी।

अधिशासी अभियंता एके अग्रवाल का कहना है कि चितबड़ागांव पावर हाउस से बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र को जोड़ा जाएगा।इसकी कार्ययोजना स्वीकृत हो चुकी है। कुंडेसर की लाइन खेतों से होकर गुजरी है। खासकर बरसात और बाढ़ आने पर एचटी लाइन में खराबी आने पर दुरुस्त करना संभव नहीं हो पाता है। इसके चलते, कई दिनों तक आपूर्ति बाधित हो जाया करती है। अब चितबड़ागांव से जुड़ जाने पर लाइन नई होने के कारण निर्बाध आपूर्ति मिलेगी। लाइन लॉस में भी कमी आएगी और मॉनीटरिंग भी आसान होगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago