Categories: बलिया

समाजवादी पार्टी से SBSP का गठबंधन टूटा, NDA में शामिल हुए ओम प्रकाश राजभर

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एनडीए में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने राजभर के साथ तस्वीर शेयर करके जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि ओम प्रकाश राजभर जी से दिल्ली में भेंट हुई और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में आने का निर्णय लिया। मैं उनका NDA परिवार में स्वागत करता हूं। राजभर जी के आने से उत्तर प्रदेश में एनडीए को मजबूती मिलेगी और मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए द्वारा गरीबों और वंचितों के कल्याण हेतु किए जा रहे प्रयासों को और बल मिलेगा।

अमित शाह के ट्वीट के बाद साफ हो गया है कि राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) लोकसभा चुनाव में एनडीए के गठबंधन में रहेगी। इससे पहले 2017 में बनी योगी आदित्यनाथ सरकार में ओम प्रकाश राजभर मंत्री बने थे लेकिन बाद में उन्होंने इस्तीफा दे दिया था और सपा के गठबंधन में शामिल हो गए थे। इसके बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर 2022 का चुनाव लड़ा था। SBSP को कुल 6 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

समाजवादी पार्टी का गठबंधन बहुमत से दूर था। चुनाव में मिली हार के बाद से ओम प्रकाश राजभर अखिलेश को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। उनका कहना था कि हार के कारणों की समीक्षा नहीं की जा रही है। उन्होंने कई सार्वजनिक मंचों से अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। अब वे बीजेपी में शामिल हो गए हैं और कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन में उन्हें कम से कम दो सीटें मिल सकती हैं।

बता दें कि बीजेपी लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन को मजबूत कर रही है। वहीं अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी अब पूर्वांचल में अकेली पड़ती दिख रही है। न सिर्फ सपा के गठबंधन सहयोगी छिटक रहे हैं बल्कि उसके खुद के विधायक दारा सिंह चौहान ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और बीजेपी के साथ जाने की तैयारी में हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago