Categories: बलिया

लखनऊ में JDU की बड़ी बैठक, श्रवण कुमार ने यूपी के नेताओं को दिया ‘भाजपा हटाओ’ का लक्ष्य

बलिया। देश में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में सभी पार्टी जुट गई हैं। इस बीच JDU बिहार के बाद उत्तरप्रदेश में अपनी स्थिति को मजबूत करने में लगी है। और सक्रिय भूमिका में नजर आ रही है ऐसे में JDU के उत्तरप्रदेश प्रभारी और बिहार कैबिनेट के मंत्री श्रवण कुमार ने उत्तरप्रदेश के JDU नेताओं को ‘भाजपा हटाओ’ का लक्ष्य दिया है।

दरअसल शनिवार को JDU उत्तर प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों की एक अहम बैठक लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में JDU के उत्तरप्रदेश प्रभारी और बिहार कैबिनेट के मंत्री श्रवण कुमार और विशिष्ट अतिथि के रूप में JDU उत्तरप्रदेश के सह प्रभारी एवं बिहार विधान परिषद सदस्य रविंद्र प्रसाद सिंह शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश संयोजक सत्येंद्र पटेल ने की और विशिष्ठ अतिथि प्रदेश महासचिव अवलेश सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।

बैठक में मौजूद जिला अध्यक्षों से उनके जिले में अब तक किए गए संगठन के कार्य के विषय में जानकारी ली गई। जिलों में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा हुई और जिलों में अब तक किए गए जिला सम्मेलन के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए रविंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि संगठन विस्तार से सबसे महत्वपूर्ण कड़ी सदस्यता अभियान है, जिसके माध्यम से पार्टी के विचारों और कार्यक्रमों को जानने जनता के बीच ले जा सकते हैं।

श्रवण कुमार ने कहा कि इस समय पूरे देश में जो राजनीतिक माहौल बना है, उसमें पूरे देश की बहुसंख्यक जनता हमारी पार्टी और बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ बहुत ही आशा भरी नजरों से देख रही है और हमारी पार्टी की नीतियों विचारों और बिहार सरकार के किए जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से सभी लोग भलीभांति परिचित हैं। हम लोगों को जनता के बीच जाकर अपनी बात कहने भर की देर है और लोग जुड़ते चले जाएंगे।

इस दौरान प्रदेश महासचिव अवलेश सिंह ने कहा कि प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत और सक्रिय करने के लिए प्रदेश को 4 जोन में बांटा जाएगा और सह प्रभारी नियुक्त करने के साथ ही प्रदेश में 18 मंडल प्रभारी बहुत जल्द ही नियुक्ति किए जाएंगे। वहीं जिला अध्यक्षों की बैठक के बाद प्रदेश पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनुप सिंह पटेल, प्रदेश महासचिव अवलेश सिंह, सुशील पटेल, सुशील कश्यप, सुभाष पाठक, रामकिशोर वर्मा, युवा राष्ट्रीय युवा महासचिव रवि सचान, इमरान इलाही मुख्य प्रवक्ता दिवाकर सिंह ,प्रदेश प्रवक्ता कुंवर अजय सिंह, मीडिया प्रभारी मनीष नंदन, कोषाध्यक्ष अमर सिंह कटियार, ममता सिंह, नाहिदा शबाना खान, पूर्व महिला अध्यक्ष पूनम सिंह, जिला अध्यक्ष सर्वेश राय सहित कई नेता शामिल हुए।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago