बलिया जिला प्रशासन की फिर किरकिरी!, DM ने सुनी लोगों की समस्याएं, 145 में से सिर्फ 3 का समाधान

बलिया में एक बार फिर जिला प्रशासन की किरकिरी हुई है। जहां बेल्थरारोड तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 145 शिकायती आवेदन में से सिर्फ 3 का ही मौके पर समाधान हो गया जबकि जिलाधिकारी रविंद्र कुमार खुद लोगों की शिकायत सुन रहे थे।

दरअसल शनिवार को बेल्थरारोड तहसील में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान लोगों ने पेंशन, जल जमाव, राशन कार्ड, भूमि विवाद, सड़क, पानी, नाली, स्वास्थ्य, राजस्व और सुरक्षा से शिकायत की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतें सौंपते हुए जल्द से जल्द समाधान करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन मामलों में भूमि विवाद हो उसमें पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौक़ा मुआयना करने के बाद कार्रवाई करे इस दौरान दोनों पक्षों की बात जरुर सुनी जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, CMO डॉ. जयंत कुमार, परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक इंद्राज, जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी राम जतन यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी मो. मुमताज, जिला समाज कल्याण अधिकारी बीके सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी के एम पांडेय, परियोजना अधिकारी डूडा राधा मोहन यादव, सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा रोली विश्वकर्मा, अधिशासी अभियंता सिंचाई सीबी पटेल, जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह, SDM एआर फारुकी, वीडियो मधु छंदा सिंह, CDPO सरस्वती शाक्या, गन्ना सुपरवाइजर मोनिका सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago