बलिया पुलिस विभाग में फेरबदल हुआ है। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने 5 उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। एसपी ने संबंधितों को निर्देश दिए हैं कि स्थानान्तरित उप निरीक्षक तत्काल आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें।
एसपी ने उप निरीक्षक हितेश कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी मंडी थाना कोतवाली की जिम्मेदारी दी है। सुखपुरा थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी बसंतपुर के प्रभारी उप निरीक्षक बाक बहादुर को रसड़ा कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी रसड़ा उत्तरी की जिम्मेदारी मिली है जबकि शहर कोतवाली की पुलिस चौकी ओक्टेनगंज के प्रभारी उप निरीक्षक अजय त्रिपाठी को बैरिया थाने का एसएसआई बनाया गया है।
बैरिया थाने के एसएसआई गिरिजेश सिंह को पुलिस चौकी इंचार्ज ओक्टेनगंज बनाया गया है। वहीं मनियर थाने से उप निरीक्षक राजीव पाण्डेय को प्रभारी चौकी चॉददीयर थाना बैरिया भेजा गया है।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…