बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में कठौड़ा गांव के दियारे में मवेशियों को चराने के लिए गए 18 साल के युवक की सांप के काटने की वजह से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
दरअसल कठौड़ा गांव निवासी संतोष कन्नौजिया पुत्र गुलाब कन्नौजिया दियारे में शनिवार को मवेशियों को चराने के लिए गया था। उन्हें वापस लेकर आते समय रास्ते में जहरीले सांप ने काट लिया। सांप के काटने पर वह घबराकर किसी तरह घर भाग कर आया और परिजनों को सूचना दिया।
परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर लेकर पहुंचे, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद संतोष की गंभीर स्थिति को देख चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन बलिया ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, घर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…