बलिया। मऊ जनपद के मधुबन के सपा नेता चंद्रकांत मौर्य पर बदमाशों ने बलिया के बेल्थरारोड क्षेत्र में हमला कर दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीयर सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तत्काल सपा नेताओं की भीड़ जुट गई। हमले के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच हुआ है। उभांव पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उभांव थाना के तरछापार नहर के पास रविवार देर रात मधुबन सपा नेता चंद्रकांत मौर्य (55) को घेर लिया और लाठी डंडे से पीटकर जख्मी कर दिया। हमलावर 4 बाइक पर करीब 12 की संख्या में थे और लाठी डंडे हॉकी से लैस थे। घटना के समय चंद्रकांत मौर्य अपने गांव के शशि मौर्य के साथ वापस घर जा रहे थे। इस बीच उनपर हमला कर अधमरा कर दिया। उन्हें सर में गंभीर चोटें आई है।
घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर फरार हो गए। हमले का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। घायल चंद्रकांत मौर्य मऊ जनपद के मधुबन के सपा विधानसभा अध्यक्ष हैं। सपा नेता पर हमले की सूचना मिलते ही अस्पताल में सपा नेता आद्यशंकर यादव, रुद्रप्रताप यादव, अंगद यादव, सोनू यादव समेत अनेक सपा नेताओं की भीड़ लग गई। चौकी इंचार्ज देवेंद्र और उभांव थाना की पुलिस ने घायल से घटना की जानकारी ली और कार्रवाई का भरोसा दिया।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…