बलिया में सूदखोरों से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बयां की परेशानी

बलिया में सूदखोरों से परेशान एक युवक ने आत्महत्या कर ली। अपनी जान देने से पहले युवक ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें युवक साफ कहता हुए नजर आ रहा है कि मैं सूदकोरों से परेशान हो चुका हूं और अब मरने जा रहा हूं। इसके अलावा युवक ने सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें उसने अपनी सारी परेशानियां बयां की है।

जानकारी के मुताबिक युवक का नाम शौविंद्र कुमार उर्फ रिंकू है। जो विजयीपुर का रहने वाला है। शौविंद्र अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ रहता था। शौविंद्र ने अपने सुसाइट नोट में लिखा कि माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी, मेरा नाम शौविंद्र कुमार उर्फ रिंकू है। हमारे साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है। मेरी एक साल पहले 2 लोगों की मुलाकात हुई। जिनमें संदीप कुमार निवासी गांव मौतिया, पोस्ट खजुरा फुलाइन हैं। दूसरा लड़का वरुण चतुर्वेदी निवासी बबिया है। ये लोग हमसे नौकरी लगवाने के लिए बोले। मैं बेरोजगार था तो तैयार हो गया। इसके बाद इन लोगों ने हमसे 8 लाख रुपये की मांग की।

मैंने रुपये दे दिया, लेकिन इन लोगों ने फर्जी लेटर दे दिया। इसके बाद कहा कि एक सीट खाली है, तुम्हारा कोई जानने वाला हो तो 1 लड़के की नौकरी लगवाने पर 1 लाख रुपया देंगे। हमने 1 दोस्त से कहा कि हमारी नौकरी लग गई है। एक सीट खाली है। तुमको करना हो तो बताओ। वो लड़का नौकरी करने के लिए तैयार हो गया। लड़के का नाम अर्पित कुमार है। उसने हमें 2 लाख रुपये दिए और ये पैसे मैंने संदीप और वरुण दो दे दिए।

इसके बाद आरोपियों की धोखाधड़ी सामने आई। अर्पित की नौकरी नहीं लगी तो वो पैसा मांगने लगा। हमने अर्पित को 5 प्रतिशत ब्याज रुपये लेकर वापस किए, लेकिन अर्पित लगातार पैसों की मांग करता रहा। हमने 10 प्रतिशत ब्याज दे दिया, लेकिन वो 15 लाख की मांग कर रहा है। उसके घरवाले मुझे धमकी देते हैं। मेरे पैसा बचा नहीं है। इससे परेशान होकर मैं सुसाइ़ड कर रहा हूं। किसको कितना पैसा दिया है। सबका हिसाब है। मैंने संदीप कुमार को मैंने 15 लाख 30 हजार दिए। वरुण को मैंने 14 लाख 50 हजार दिए। वहीं अर्पित को 5 लाख रुपए दिए हैं। सीएम योगी से निवेदन है कि यह पैसा इन लोगों से वापस कराकर हमारी पत्नी को दे दिया जाए। उसके सारे गहने गिरवी हो गए हैं।

युवक ने अपने सुसाइड वीडियो में कहा कि कुछ लोगों से मैंने 2 प्रतिशत ब्याज पर पैसे उधार लिए थे, लेकिन बाद में उधार देने वाले ज्यादा ब्याज की डिमांड करने लगे। मैंने किसी तरह पत्नी के गहने गिरवी रखकर पैसे चुकाए लेकिन अप मेरे पास और पैसा नहीं हैं। मैं सुसाइड कर रहा हूं। युवक ने यह भी कहा है कि मुझे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा है कि वे मुझे न्याय दिलाएंगे, मैं भगवान से यह भी दुआ भी करता हूं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के प्रधानमंत्री बने। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

7 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago