पैसा लेकर पुलिस कर रही हत्या, योगी सरकार नाकाम- ओम प्रकाश राजभर

लखनऊ
राजधानी लखनऊ में शुक्रवार रात हुए विवेक तिवारी हत्याकांड मामले में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने योगी सरकार पर सवाल खड़ा कर दिया है।

ओम प्रकाश राजभर ने यूपी पुलिस पर मुठभेड़ के नाम पर पैसा लेकर हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है।

प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के अध्यक्ष राजभर ने ट्वीट किया कि प्रदेश की कानून व्यवस्था मजाक बनकर रह गई है।

उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ‘पुलिस मुठभेड़ के नाम पर धन लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दे रही है। प्रदेश में जुर्म का इकबाल कायम है।

मुख्यमंत्री योगी न तो अपराध कम करने में सफल हुए हैं और न ही जनता को सुरक्षा का एहसास करा पाए हैं।’ राजभर ने कहा कि कानून के नाम पर योगी सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है।

जानिए, क्या थी पूरी वारदात
यूपी पुलिस की गोली का शिकार होकर शुक्रवार को जिस युवक ने अपनी जान गंवाई उनका नाम विवेक तिवारी है। विवेक की दो बेटियां हैं। अबतक की रिपोर्ट के मुताबिक ऐपल के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक आईफोन की लॉन्चिंग से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यूपी पुलिस के कॉन्स्टेबल प्रशांत चौधरी ने उनपर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल विवेक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago