बलिया- किशोरी से रेप का प्रयास में एक आरोपी गिरफ्तार

बलिया- स्थानीय पुलिस ने सोमवार को एक महिला की तहरीर पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने कुछ देर बाद ही आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एक गांव की किशोरी रविवार की शाम खेतों की ओर मवेशियों के लिये घास काटने के लिये गयी हुई थी। इसी बीच दूसरे गांव का एक युवक पहुंचा तथा लड़की को अकेला देख मुंह दबाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किसी प्रकार किशोरी ने शोर मचाया तो युवक उसे छोड़कर फरार हो गया। घर पहुंची पीड़िता ने मामले से परिजनों को अवगत कराया।

बताया जाता है कि सोमवार की सुबह लड़की की मां ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके अधार पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। केस दर्ज करने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने कुछ देर में ही आरोपित युवक सोनू राजभर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इस सम्बंध में एसओ चंद्रभान यादव का कहना है कि मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनका कहना है कि जांच की जा रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago