मिशन 2019 के अंतर्गत काम न करने वाले बीजेपी सांसदों का कटेगा टिकट

बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव का बिगुल बजा दिया है। सोमवार को विज्ञान परिषद सभागार में पांच लोकसभा सीटों के चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई जिसमें कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जी-जान से जुटने के निर्देश दिए गए। प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कहा कि काम नहीं करने वाले सांसदों का टिकट कटेगा। जो सांसद पांच साल तक गणेश परिक्रमा में लगे रहे उन्हें पार्टी अवसर नहीं देगी। साथ ही बूथस्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं के साथ ही सांसदों और विधायकों को भी जुटने की हिदायत दी।

सुनील बंसल ने कहा कि बूथ मजबूत होने पर सीधे सांसदों-विधायकों को ही लाभ होगा इसलिए सांसद-विधायक भी इन कामों में पूरी रुचि लें।
जिन बूथों पर काम नहीं हो रहा वहां के पदाधिकारियों को चेतावनी भी दी। बैठक में इलाहाबाद, फूलपुर, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ और अमेटी संसदीय सीटों में चुनाव तैयारियों की समीक्षा हुई। इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह समेत अन्य प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago