मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलने से ट्रेन वक्त पर नहीं आने लगेगी- राजभर

केंद्र सरकार ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय जंक्शन का नाम बदल कर पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया है। एक भव्य कार्यक्रम में जंक्शन का नामकरण किया गया।

इस पर यूपी के ही एक मंत्री ने सरकार पर कटाक्ष किया है कि नाम बदलने भर से ट्रेनें समय पर नहीं आने लगेंगी। यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि रेलवे के कुप्रबंधन से देश की जनता त्रस्त है और सरकार कुप्रबंधन पर ध्यान न देकर नाम बदलने में लगी हुई है।

उन्होंने कहा कि नाम बदलने से विकास नहीं होगा, व्यवस्था को सुधारना होगा। उन्होंने नाम बदलने की परंपरा को राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि इससे जनता का भला नहीं होने वाला है।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से विधायक और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर आए दिन सरकार के ही खिलाफ बयानबाजी करते रहते हैं।

वे अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में भी रहते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनकी कई मुद्दों पर नाराजगी केंद्र के सियासी गलियारे तक भी पहुंच चुकी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago