पहली बारिश में खुली विकास की हकीकत, करोड़ों की लागत से बन रहा कुंड हुआ धराशाहीं

 

बलिया । करोड़ की लागत से परशुराम मन्दिर के पिछे बन रहे कुण्ड पहली ही बारिश में धराशाई हो गया। जिसने निर्माण की पोल खोल कर रख दी।

मामला मनियर कस्बा स्थित एतिहासिक परशुराम मंदिर का है। जहां नगर पंचायत द्वारा पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए बनाई जा रही कुण्ड पहली ही बारिश में शनिवार की रात को धराशायी हो गई। नगरीय झील, पोखरन संरक्षण योजना के अंतर्गत एक करोड़ ६० लाख रुपए से इसका निर्माण चल रहा था। निर्माणाधीन कुडं के धराशाई की शिकायत कस्बा वासियों के करने पर एसडीएम बाँसडीह ने सथली निरीक्षण कर कार्यवाही का भरोसा दिया।

जानकारी के अनुसार कुंड के अलावा यहां फौव्वारा व पाथवे के साथ मंदिर की सीढिय़ों सहित अन्य सुंदरीकरण के कार्य कराए जाने थे । गौरतलब हो कि बारह मार्च को हुए कुंड का शिलान्यास के छः माह के भीतर ही घाघरा के बढ रहे पानी के दबाव से कुण्ड धराशायी होने से कराये जा रहे कार्य के गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं।

गौरतलब है कि मनियर का परशुराम मंदिर देश का इकलौता व ऐतिहासिक है। देश के विभिन्न प्रांतों से लोग यहां आते हैं। इसका निर्माण 15वीं सदी में हुआ था। घाघरा नदी से लगे बहेरा नाले के किनारे स्थित यह मंदिर कस्बा के लोगों के लिए आस्था का केन्द्र है। मनियर कस्बा में अंग्रेजी हुकूमत की गवाही भी यह मंदिर देता है। देश के राजनेताओं का यहां आना जाना हुआ करता है। ऐसे में इस मंदिर के सौंदर्यीकरण से यहां चार चांद लगने की उम्मीद प्रबल थी।

प्रदेश में इसके प्रमुख पर्यटन केन्द्र के नाम से जानने की उम्मीद जगी थी। लेकिन धराशायी होने के बाद से गुणवत्ता को लेकर सवाल होने शुरू हो गए हैं। इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर पर अधिशासी अधिकारी संजय राव ने कहा कि ठेकेदार को नोटिस भेजी जाएगी व अगला कार्य मानक के अनुसार होगा। इसकी जानकारी के बाद पूर्व सभासद संतोष गुप्ता व मदन सिंह ने एसडीएम से शिकायत की जिसका स्थलीय निरीक्षण उपजिलाघिकारी बाँसडीह सन्त कुमार ने किया व कार्य वाही का भरोसा दिया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago