बलिया में 7वीं क्लास की छात्रा से गैंगरेप, वीडियो बना दी वायरल करने की धमकी

बलिया- रेवती इलाके के एक गांव में पांच युवकों ने कक्षा सात में पढ़ने वाली छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म किया। उन्होंने इसका वीडियो बना लिया तथा पीड़िता को मुंह खोलने पर उसे वॉयरल करने की धमकी भी दी। आरोपितों ने लड़की को दोबारा बुलाया तो उसने पूरे मामले से परिजनों को अवगत करा दिया। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज करने के साथ ही दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

छात्रा विगत बुधवार (एक अगस्त) की शाम शौच के लिये घर से बाहर जा रही थी। आरोप है कि इसी बीच गांव के ही पांच युवकों ने उसे पकड़ लिया तथा उसका मुंह बंद कर खेतों के बीच एक झोपड़ी में ले गये। युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया

तथा उसका वीडियो भी बना लिया। काफी देर बाद छात्रा उनके चंगुल से छुटी तो अरोपितों ने मुंह खोलने पर वीडियो वॉयरल करने की धमकी दी। डरी-सहमी छात्रा घर पहुंचने के बाद चुप रही।

पीड़िता के परिजनों का कहना है कि शनिवार की शाम आरोपितों ने उसे दोबारा बुलाया। लड़की ने जब उनकी बातों को मानने से इनकार किया तो उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो को डालने की धमकी दी। यह सुनने के बाद लड़की रोने लगी। परिवार के लोगों ने कारण पूछा तो पीड़िता ने पूरे मामले से अवगत करा दिया। घरवाले उसे लेकर थाने पहुंचे। एसओ रेवती विनोद सोनकर ने बताया कि दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन व शेष आरोपितों की तलाश की जा रही है।

 

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago