Categories: बलिया

चुनावी ड्यूटी में व्यस्त हुए अफसर, दस्तावेज बनवाने भटक रहे लोग

बलिया में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटे हैं। इसी क्रम में कई विभागीय अधिकारियों की ड्यूटी चुनाव में लग गई है जिसके कारण विभाग में स्टाफ कम हो गया है और कार्य भी प्रभावित हो रहा है।

विभाग में अधिकारी नहीं मिलने से सबसे ज्यादा परेशानी आम नागरिकों को हो रही है। विभिन्न प्रमाणपत्रों को बनवाने के लिए अब लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। परिवार रजिस्टर की नकल, मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ब्लाक या तहसील स्तर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

वहीं जमीनी विवाद के संदर्भ में या प्रधानमंत्री सम्मान निधि का पैसा न मिलने की शिकायत करने आए फरियादियों को चुनाव के बाद आने का आश्वासन देकर लौटाया जा रहा है।

ऐसे में परेशान फरियादी ने बताया कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि का पैसा पहले मिलता था। अब पता नहीं किस कारण नहीं आ रहा है। यही पता करने के लिए तहसील आया हूं। अब चुनाव बाद आने का आश्वासन मिला है। एक व्यक्ति परिवार रजिस्टर नकल बनवाने आया था लेकिन काम नहीं हो सका। फरियादी ने बताया कि साहब आज भी नहीं हैं। दो दिन पूर्व भी आया था। कार्यालय में कुछ लोगों से पूछा हूं तो उन्होंने चुनाव बाद आने की बात कहा हैं।

एक और पीड़ित के मुताबिक गांव में जमीनी विवाद है, जिसकी शिकायत डीएम के यहां की थी। वहां से कागज तहसील भेजने की बात कही गई है। उसी को पता करने आया हूं। कार्यालय में किसी के नहीं मिलने से कुछ पता नहीं चल सका है। कुल मिलाकर विभागीय कार्यालयों के अधिकारियों के न होने से कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

5 days ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

7 days ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 week ago

2 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

3 weeks ago