Categories: बलिया

सपा का प्रचार करते दिखे सरकारी अधिकारी, लिखा- अखिलेश का अर्थ परमेश्वर

बलिया में विधानसभा चुनाव को देखते हुए आचार संहिता लागू है। आचार संहिता को लेकर तमाम तरह के प्रतिबंध लागू किए गए हैं लेकिन खुद सरकारी मुलाजिम ही आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं।

जिले के रसड़ा में विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई श्याम अवध यादव खुद ही सपा पार्टी का प्रचार कर रहे हैं। यादव ने यूपीपीसीएल नामक व्हाट्स ग्रुप में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के पक्ष में मतदान की अपील की और सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ भी अमर्यादित टिप्पणी की है।

यादव ने ग्रुप में मैसेज करते हुए लिखा कि एक प्रकार से देखा जाए तो अखिलेश का शाब्दिक अर्थ परमेश्वर से है जब किसी का अंतिम समय चल रहा होता तो वह परमेश्वर/अखिलेश का नाम अपने जीवन का उद्धार के लिए अवश्य लेता ताकि उसका उद्धार हो जाए। भाजपा वाले सुबह से शाम तक अखिलेश का नाम ले रहे हैं। हालांकि यह उक्त बिंदु अत्यंत ही सोचनीय है कि बिना रेलायी के तो रावण का भी उद्धार नहीं हुआ था। साइकिल को जिताएं यूपी को बचाएं, धन्यवाद।

अब उनका ये मैसेज वायरल हो रहा है। जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब सरकारी अधिकारी खुद ही इस तरह से आचार संहिता का माखौल उड़ाते नजर आएंगे तो दूसरे लोग कैसे निर्देशों का पालन करेंगे।

इधर जब जेई से इस संंबंध में सफाई पेश करते हुए कहा कि मुझे पता नहीं कि कैसे लाइनमैनों के ग्रुप में मेरे व्हाट्सएप नंबर से यह मैसेज फारवर्ड हुआ है। वहीं अधिशासी अभियंता एके चौधरी ने मामले की जानकारी न होने की बात कहकर पलड़ा झाड़ लिया। अधीक्षण अभियंता आरके जैन का कहना है कि मामला आचार संहिता के उल्लंघन का है या नहीं यह मुझे पता नहीं। इस संबंध में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्राप्त आदेशों के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago