Categories: बलिया

बलिया के धीरज सिंह ने UGC- NET की परीक्षा में किया टॉप, हासिल किए 99.62% अंक

बलिया के युवा पढ़ाई में सबसे अव्वल हैं, यह साबित किया है धीरज सिंह ने, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर UGC- NET की परीक्षा में टॉप कर JRF क्वालीफाई किया है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे नगर में हर्ष का माहौल है।

धीरज सिंह मुडीयारी के रहने वाले हैं। उनके पिता शमशेर सिंह है। पढ़ाई में होशियार धीरज सिंह ने अपनी अकादमिक पढ़ाई नवोदय विद्यालय से पूरी की। इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अपनी ग्रेजुएशन कंपलीट की। वह अभी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं।

धीरज साथ में UGC- NET की परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने कड़ी मेहनत और फोकस के साथ इस बार एग्जाम दिया और UGC – NET में 99.62% अंक हासिल किए। इस सफलता पर उनके परिवार के छात्रनेता प्रवीण सिंह, मोहित चौधरी, आलोक सिंह समेत सभी ग्राम वासियों ने बधाई दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 week ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

4 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago