Categories: बलिया

एक ही इलाके में हत्या की दो वारदातों से दहला बलिया, दहशत का माहौल

बलिया डेस्क: होली के एक दिन बाद ही जिले के एक ही थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग जगह पर हत्या के दो वारदात के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। पहला मामला बांसडीहरोड थाना क्षेत्र में आसचौरा-राजपुर मार्ग पर पुलिया के पास मंगलवार की सुबह दुर्गेश (19) पुत्र कामेश्वर पासवान निवासी छोटकी सेरियां थाना बांसडीह का खून से लथपथ शव मिला।

शरीर पर धारदार हथियार से कई जगह वार किया गया था। पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आशनाई से जोड़कर मामले को देख रही है। पूछताछ के लिए पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता कामेश्वर ने बताया कि उसके मोबाइल पर होली की रात करीब 9 बजे दुर्गेश के मोबाइल फोन पर एक काल आया। इसके बाद वह बात करते हुए घर से निकल गया। काफी देर तक उसे लौट के नहीं आने पर परिवार वाले उसकी तालाश शुरू कर दिए। कुछ देर बाद ही उसका मोबाइल फोन भी बंद हो गया।

 

परिवार वालों के काफी प्रयास के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। अगले दिन सुबह आसचौरा-राजपुर मार्ग पर स्थित पुलिया पर युवक के शव मिलने की सूचना पर परिवार के सदस्य पहुंच गए। इसके बाद वह अपने बेटे के शव को देखकर अवाक हो गए। सीने से लेकर पीठ तक चाकूओं से कई वार के निशान थे।

पुलिस की तलाशी में उसका मोबाइल फोन भी नहीं मिला। पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, सीओ बांसडीह अशोक तिवारी व बांसडीह कोतवाल राजेश सिंह को आवश्यक निर्देश दिए।

वहीं दूसरी घटना बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के ही अंतर्गत सराक गांव में राजभर बस्ती की एक युवती की गला काटकर हुई हत्या के बाद खेत से उसका शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सोमवार की दोपहर गांव की राजभर बस्ती के समीप खेतों में गये कुछ लोगों ने युवती का शव वहां पड़ा देखा तो शोर मचाकर आस पास के लोगों को बुलाया।

इसके बाद मौके पर धीरे धीरे काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी। युवती की पहचान सिंधु (18) पुत्री बबन राजभर निवासी सराक के रूप में हुई। घटना की खबर फैलते ही मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सतीश

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago