बलिया डेस्क: हरिहां कला मार्ग 2.5 किलोमीटर की दूरी की सड़क जर्जर है। जगह-जगह गड्ढे होने से आवाजाही में परेशानी होती है। गड्ढों में बारिश के दिनों में जहां पानी भरता है वहीं गर्मी और ठंड के दिनों में धूल का गुबार उठता इस मार्ग का निर्माण वर्ष लगभग 2010- 12 में किया गया था, जिसके कुछ वर्षों बाद सड़क की स्थिति धीरे धीरे खराब होती गई। सड़क निर्माण के बाद आज तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। राहगीरों को 2.5 किलोमीटर की दूरी को तय करने में आधा घंटा से अधिक समय लगता है। क्योंकि इस मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे हैं।
यह सड़क रेवती हरिहां रेखाहां नूरपुर गोवरही होते हुए टी एस बंधा पर मिल जाती हैं। समय-समय पर मरम्मत के अभाव में सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है। जिस पर आवागमन करना लोगों के लिए परेशानी से कम नहीं है। सड़क पर से डामर उखड़ने से छोटी बड़े गड्ढे बन गए हैं। जो वाहन चालक सहित राहगीरों को परेशान कर रहे हैं। वहीं बारिश के बाद गड्ढों में पूरी तरह से पानी भर जाता है । जिससे होकर आवागमन करना मुश्किल हो जाता है।
वाहन इन गड्ढों में फंसने से कई दुर्घटनाएं भी हुई है। यही कारण ग्रामीण इस मार्ग से आवागमन करने से बचते हैं। मगर मजबूरीवश उन्हें आवागमन करना पड़ता है। इसके बाद भी विभाग के अधिकारियों को इन सबसे कोई मतलब नहीं हैं और क्षेत्रवासी इस समस्या से जुझ रहे हैं।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…