Categories: बलिया

बलिया में एक बार फिर अराजकतत्वों ने तोड़ी बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा

बलिया डेस्क: जिले के भीमपुरा क्षेत्र में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किये जाने का मामला सामने आया है। उप जिलाधिकारी सर्वेश यादव ने मंगलवार को बताया कि भीमपुरा थाना क्षेत्र के खूंटा गांव में सोमवार की सुबह अराजक तत्वों ने डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा का दाहिना हाथ क्षतिग्रस्त कर दिया।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद स्थानीय लोगों, खासकर दलितों में आक्रोश व्याप्त हो गया। यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे तथा नयी प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि इस मामले में अम्बेडकर समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार की शिकायत पर भीमपुरा थाने में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

आपको बता दें कि बलिया में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को निशाना बनाये जाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ज़िले में पिछले साल यानी दिसम्बर 2020 में सिकंदरपुर इलाके में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 18 साल पुरानी मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके अलावा अक्टूबर 2020 में भी नगरा थाना क्षेत्र के कोठियां चट्टी पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को किसी ने क्षतिग्रस्त कर दी। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई थी। अब सवाल यह उठता है आखिर जिले में बाबा साहब की मूर्ति को छतिग्रस्त करने को लेकर अराजकत तत्त्वों के हौसल इतना बुलंद क्यों है?

सतीश

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago