बलिया डेस्क : बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के सराक गांव में राजभर बस्ती की एक युवती की गला काटकर हुई हत्या के बाद खेत से उसका शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सोमवार की दोपहर गांव की राजभर बस्ती के समीप खेतों में गये कुछ लोगों ने युवती का शव वहां पड़ा देखा तो शोर मचाकर आस पास के लोगों को बुलाया।
इसके बाद मौके पर धीरे धीरे काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी। युवती की पहचान सिंधु (18) पुत्री बबन राजभर निवासी सराक के रूप में हुई। घटना की खबर फैलते ही मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के अनुसार युवती सुबह से ही अपने घर से गायब थी लेकिन वे लोकलाज से अभी स्वयं के स्तर से उसकी खोजबीन में लगे थे।
इसके बाद इस घटना की खबर पाकर वे मौके पर पंहुचे तो सिंधु की गला काटकर हत्या हो चुकी थी। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ के बढ़ने के कारण . सीओ बांसडीह के नेतृत्व में बांसडीह कोतवाली व सहतवार की फोर्स भी पंहुच गयी। मौके पर पुलिस अधीक्षक फारेंसिक टीम के साथ मौजूद रहे, घटना को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। एक संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लिया है । जिससे पूछताछ तथा जांच/साक्ष्य संकलन व अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…