Categories: Uncategorized

भोजपुरी एक्टर यश कुमार ने बलिया में मनाया होली का जश्न

बलिया डेस्क: भोजपुरी फिल्म के एक्शन किंग कहे जाने वाले अभिनेता यश कुमार ने अपने पैतृक गांव चैनपुर गुलौरा मे पहुच होली का जश्न मनाया। यश ने सुबह से ही ग्रामीणों, मित्रों, शुभचिंतकों को अबीर-गुलाल से सराबोर करते हुए गले मिल होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान यश के आवास पर लोगों का तांता लग गया। ग्रामीणों ने तथा बच्चों ने अभिनेता यश को अपने बीच पाकर गदगद हो गए।

होली की मस्ती में डूबे यश ने ग्रामीणों संग पूरे गांव में घर-घर जाकर टोली संग फाग गीतों की धुन में रंग जमा दी। पारंपरिक गीत-संगीत के बीच यश ने होली गीतों से समां बांधा। भोलेबाबा की नगरिया,कृष्णा बृज में खेले होली, होली खेले रघुवीरा, रंग बरसे भीगे चुनरवाली, फाग खेलन निकली घर से ब्रज बनिता, बालू रेतवा में झौवा अजब चमके आदि होली के गीतों पर गांव के युवकों ने जमकर ठुमके लगाए।

खुशगवार मौसम के बीच यश के साथ ग्रामीणों ने होली का जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान अभिनेता यश के साथ सेल्फी लेने वालों की भारी भीड़ जमा हो गयी।इस मौके पर प्रसिद्ध नारायण मिश्र, तारकेश्वर मिश्र, अभय कुमार, धनंजय, निखिल मिश्र, सुशील मिश्र, अजीत मिश्र,राजेश शर्मा, मानवेंद्र, पंकज,महेंद्र गुप्ता,राजेश मिश्र,प्रवीण मिश्र,अजित,पमपम यादव,श्यामलाल ठाकुर आदि भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

सतीश

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago