Categories: बलिया

बलिया में बिना रजिस्ट्रेशन संचालित हो रहे नर्सिंग होम व पैथालॉजी

बलिया जिले में कई नर्सिंग होम व पैथालॉजी बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहे हैं। इन क्लीनिकों में स्टाफ की कमी है। लिहाजा अप्रशिक्षित लोग ही मरीजों का इलाज कर रहे हैं और उनकी जान जोखिम में डाल रहे हैं। कई पौथालॉजी अवैध रुप से संचालित हो रही हैं, जिनमें न तो पैथालॉजिस्ट हैं और न ही अन्य सुविधाएं।

बता दें कि जिले में करीब 200 से अधिक निजी अस्पताल व पैथालॉजी हैं लेकिन इनमें से केवल 50 का ही रजिस्ट्रेशन हुआ है। बाकी अवैध रुप से संचालित हो रही हैं। यह स्थिति शहरों में ही नहीं बल्कि ग्रामीण व ब्लॉक स्तर पर भी दिखाई दे रही है।

इन क्लीनिकों में बिना रेडियोलॉजिस्ट के ही अल्ट्रासाउंड किया जा रहा हैं, अप्रशिक्षित लोग मरीजों का इलाज कर रहे हैं। अवैध रुप से संचालित यह क्लीनिक मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं और इलाज के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में तमाम नर्सिंग होम व पैथालॉजी बिना रजिस्ट्रेशन संचालित हो रहे हैं। यहां पर प्रशिक्षित स्टाफ की भारी कमी है। अप्रशिक्षित लोग ही मरीजों का इलाज करते हैं। पैथालॉजी भी बिना पैथालॉजिस्ट के ही चल रही हैं। सबसे ज्यादा अनियमितता रसड़ा क्षेत्र में है। यहां कस्बाई इलाके में इन पैथालॉजी पर लगाम नहीं लग पा रही। इसके अलावा बैरिया व बेल्थरारोड में करीब तीन पैथालॉजी आधा दर्जन निजी अस्पताल अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं।

बलिया सीएमओ डॉक्टर जयंत कुमार का कहना है कि बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे नर्सिंग होम, पैथालॉजी व निजी अस्पतालों की जांच के लिए शीघ्र ही टीम का गठन किया जाएगा और अभियान चलाकर जिले भर में जांच की जाएगी। बिना रजिस्ट्रेशन मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

6 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago