Categories: बलिया

बिकरू कांडः बलिया के मुख्य राजस्व अधिकारी समेत तीन पीसीएस अफसरों को नोटिस जारी

उत्तरप्रदेश के बिकरू कांड मामले में तीन पीसीएस अफसरों को नोटिस जारी किया गया है। शस्त्र लाइसेंस सत्यापन में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों के खिलाफ जांच की जा रही हैं। जिन अधिकारियों को नोटिस जारी हुआ हैं, उनमें बलिया में तैनात पूर्व एडीएम भी शामिल हैं। बता दें बिकरू कांड की घटना के बाद शस्त्र लाइसेंसों की जांच के लिए एसआइटी का गठन किया गया था। जांच के बाद एसआइटी प्रमुख संजय आर भूसरेड्डी ने 16 अक्टूबर 2020 को अपनी रिपोर्ट दी थी।

रिपोर्ट में कहा गया कि शस्त्रों के लाइसेंस का गंभीरतापूर्वक सत्यापन और जांच नहीं हुई। अगर अधिकारी लापरवाही नहीं बरतते तो बिकरू कांड नहीं होता। एसआइटी ने अपने रिपोर्ट में तत्कालीन एडीएम सिटी विवेक कुमार श्रीवास्तव, पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट रवि श्रीवास्तव और अपर नगर मजिस्ट्रेट व प्रभारी अधिकारी शस्त्र लाइसेंस अभिषेक कुमार सिंह को दोषी बताया। जिसके बाद नियुक्ति अनुभान ने जांच के आदेश दिए। इस पर मंडलायुक्त डा. राजशेखर ने डीएम और अपर आयुक्त प्रशासन की दो सदस्यीय जांच कमेटी बनाई थी, जो अभी मामले की जांच कर रही है।

एसआइटी की रिपोर्ट में दोषी अधिकारी पूर्व एडीएम सिटी विवेक कुमार श्रीवास्तव वर्तमान में मुख्य राजस्व अधिकारी बलिया के पद पर तैनात हैं। वहीं अभिषेक कुमार सिंह एडीएम फाइनेंस फिरोजाबाद के पद पर तैनात हैं, जबकि पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट रवि श्रीवास्तव सेवानिवृत हो चुके हैं। इन तीनों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। तीनों अधिकारियों से जबाव मांगा गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

3 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago