Categories: बलिया

बलिया में हर्षौल्लास के साथ मनाई गई ईद, डीएम-एसपी ने लिया सुरक्षा का जायजा

बलिया में ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 8 बजे ईदगार और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इसके बाद जानवरों की कुर्बानी दी गई। लोगों ने एक दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी और शांति के साथ त्यौहार मनाया।

वहीं ईद को लेकर बाजारों में भी रौनक देखी गई। शनिवार रात से ही बाजार सज गए थे। लोग ईद से पहले बाजार में खरीददारी करने जुट गए। इसके बाद रविवार सुबह ईद का त्यौहार मनाया। शहर के विशुनीपुर, बहेरी, चमन सिंह बाग रोड, लोहापट्‌टी, काजीपुरा, परमंदापुर, उमरगंज, सागरपाली, गोठहुली, श्रीरामपुर, बसरिकापुर, सोनवानी, नरहीं, फेफना, चितबड़ागांव, सुखपुरा, गड़वार, रतसर आदि बाजारों और इलाकों में बकरीद की नमाज अदा की गई।

वहीं ईद को देखते हुए बलिया का पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट पर रहा। शहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसके अलावा DM सौम्या अग्रवाल, SP राज करन नय्यर, ASP दुर्गा प्रसाद तिवारी ने शहरों के साथ गांवों में भी भ्रमण किया। नगर क्षेत्र में सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, CO सिटी प्रीत त्रिपाठी, कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने जायजा लिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago