बलिया में अग्निपथ योजना के विरोध के नाम पर हिंसा फैलाने वाले 7 और युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में करीब 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। रविवार को कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक (IPF PS) और सीआईबी/वाराणसी टीम ने संयुक्त रूप से गिरफ्तारी की। अज्ञात प्रदर्शनकारियों की खोजबीन सुराग रस्सी पतारसी के दौरान बलिया शहर के एनसीसी तिराहे पर मुखबिर की सूचना पर युवकों हिरासत में लेकर आरपीएफ पोस्ट लाया गया ।
गौरतलब है कि 17 जून अग्निपथ योजना के विरोध में हिंसक प्रदर्शन किया गया था। रेलवे स्टेशन बलिया के प्लेटफार्म और वाशिंग पिट में करीब 350 से 400 की संख्या में छात्रों और नवयुवकों की भीड़ ने गाड़ियों और स्टेशन परिसर में तोड़फोड़ करने के साथ ही आगजनी करते हुए, रेल परिचालन बाधित किया था। जिसके संबंध में रेसुबल पोस्ट बलिया पर CR. No.-161/22 के तहत धारा 145, 146, 147, 153, 174 रेल अधिनियम सरकार बनाम अज्ञात करीब 350 से 400 छात्र और नवयुवकों पर मामला दर्ज किया। जिसकी जांच प्रभारी निरीक्षक/बलिया कर रहे हैं।
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…