बलियावासियों के लिए अच्छी खबर है। परिवहन मंत्रालय ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए 500 करोड़ की पहली किश्त जारी कर दी है। जिसके बाद अब एक्सप्रेस वे का निर्माण तेज गति से होगा और जल्द ही जनपदवासी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे से सफर कर सकेंगे। इसके साथ ही चितबड़ागांव से फेफना के बीच रेलवे ओवरब्रिज का भी निर्माण होगा।
बता दें कि ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे एनएच-29 (गोरखपुर से वाराणसी हाईवे) पर गाजीपुर बाईपास के पास जंगीपुर से शुरू होगा, जो करिमुद्दीनपुर, चितबड़ागांव, फेफना, माल्देपुर, हल्दी, बैरिया, चांददियर होते हुए मांझी घाट तक पहुंचेगा। यह मार्ग गाजीपुर जनपद के दो विधान सभा जहूराबाद व मोहम्मदाबाद तथा बलिया के तीन फेफना, बलिया नगर व बैरिया से होते हुए बिहार के छपरा को जोड़ेगी। इसके अलावा यह एक्सप्रेस-वे दक्षिण दिशा में बिहार के बक्सर को भी जोड़ेगा।
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे वाराणसी-गाजीपुर-बलिया-छपरा रेल लाइल के बगल से गुजारेगी। इसमें चितबड़ागांव से फेफना के बीच रेलवे लाइन आ रही है। इसके लिए एनएचएआई ने रेलवे ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव भेजा था जो स्वीकृत हो चुका है। धन जारी होने के बाद इसके लिए जमीन खरीदने की प्रक्रिया भी शुरू होगी।
वहीं एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरु हो चुका है। एक्सप्रेस-वे के लिये दो तहसीलों सदर और बैरिया के किसानों की भूमि अधिगृहित की जा रही है। सूत्रों की मानें तो करीब 98 किसानों से यूपीडा लगभग 460 हेक्टेयर जमीन लेगा। यह सड़क सदर तहसील के 82 और बैरिया के 16 गांवों से होकर गुजरेगी।
इस भूमि के बदले किसानों को मुआवजे के तौर पर करीब 2 हजार करोड़ रुपए दिए जाएंगे। एक्सप्रेस वे का सर्वे और सीमांकन का काम लगभग पूरा हो चुका है। 60 फीसदी भूमि अधिगृहित होने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी।
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…