अब बलिया शहर से जुड़ेगा यह 2 गाँव, चुनाव की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों की बढ़ी चिंता !

बलिया डेस्क :  नगर के सीमा विस्तार की पहल में तेजी आई है। नगर पालिका परिषद के बोर्ड की बैठक में पारित प्रस्ताव में शहर से सटे कुल 25 गांवों को जोडऩे की संस्तुति की गई थी। लेकिन उसमें बदलाव करते हुए दो और ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। शंकरपुर व हनुमानगंज को विशेष रूप से जोड़ा गया है।

ऐसे में अब कुल 27 गांव नगर पालिका परिषद से जुड़ेंगे। नगर पालिका परिषद ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। अब प्रशासन स्तर से राजस्व सहित अन्य आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। जहां एक तरफ नगर पालिका परिषद से कुल 27 गांव जोडऩे की प्रक्रिया चल रही है। वहीं दूसरी ओर इन गांवों से चुनाव की तैयारी कर रहे प्रत्याशियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

हालांकि यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार के ग्राम पंचायत चुनाव में इन सभी गांवों में पंचायत के चुनाव होंगे। सीमा विस्तार में अंतिम मुहर लगने के बाद आगामी नगर पालिका परिषद के चुनाव में इन गांवों का अस्तित्व अब नगर पालिका परिषद से जाना जाएगा।

ये हैं गांवों का नाम
जमुआ, सहोदरा, जमुआ गोपालपुरा, माफी पिपरा, सहरसपाली, अगरसंडा, निधरिया, मुरकी, बहेरी, जलालपुर, माल्देपुर, सरफुद्दीनपुर, उमरगंज, परमांदापुर, रामपुर महावल, बहादुरपुर, पटखौली, जीराबस्ती, हनुमानगंज, सोनाडाबर, परिखरा, रघुनाथपुर, टकरसन, मझौली, शंकरपुर व हनुमानगंज।

ये बोले जिलाधिकारी
जिलाधिकारी श्रीहरिप्रताप शाही ने कहा कि नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में सीमा विस्तार के लिए पारित प्रस्ताव संबंधित कागजात मिल गए हैं। शासन स्तर से कुछ जानकारी मांगी गई है। राजस्व विभाग की ओर से सीमा विस्तार की दिशा में कारगर पहल की गई है। ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि नगर पालिका के विस्तार के लिए प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में पारित हुआ था, शासन स्तर पर जो भी रिपोर्ट मांगी जा रही है, उसको प्राथमिकता के आधार पर दिए जा रहे हैं। इसको लेकर राजस्व विभाग की तरफ से भी कार्रवाई तेजी से चल रही है। शहर से इन गांवों के जुडऩे से विकास की गति और तेजी होगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago