बिल्थरारोड डेस्क : बेल्थरा रोड तहसील के ग्रामीण अंचलों की अब बिजली व्यवस्था व गुणवत्ता दुरुस्त होगी। इसके लिए क्षेत्र में नए विद्युत उपकेंद्र बनेंगे। तुर्तीपार पम्प कैनाल (सिंचाई पम्प नहर) के लिए पहले से स्थापित 33/3.3 केवीए विद्युत उपकेन्द्र के स्थान पर 33/11 केवीए के सब स्टेशन बनाए जाएंगे। इसकी जानकारी अवर अभियंता अवधेश कुमार ने दी। साथ ही उन्होंने कहा कि छितौना फीडर की लाइन को दो भागो में अलग करने का काम भी प्रगति पर है
बता दें की अधिशासी अभियंता लिफ्ट सिंचाई खण्ड गोरखपुर ने आवेदन देकर विद्युत वितरण खंड बलिया से अनुरोध किया है कि तुर्तीपार पम्प कैनाल (सिंचाई पम्प नहर) के लिए पूर्व से स्थापित 33/3.3 केवीए विद्युत उपकेन्द्र के स्थान पर 33/11 केवीए के सब स्टेशन बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा है।
इस पत्र का संज्ञान लेते हुए विद्युत वितरण खण्ड प्रथम के अधिशासी अभियंता इंजी. आरपी सिंह अवर अभियंता अवधेश कुमार को मौके का अवलोकन कर एक सप्ताह के अन्दर आख्या तलब किया है।
इस आदेश के अनुपालन में अवर अभियंता अवधेश कुमार ने सोमवार की शाम मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसएसओ अनिल कुमार मौर्य, राजेश कुमार टीजी-2, मृत्युंजय, राजू लाइनमैन शामिल भी साथ रहे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…