‘दलित’ बनकर 23 साल से शिक्षा विभाग में कर रहे थे नौकरी, बलिया BSA ने किया बर्खास्त, रिकवरी के भी आदेश !

बलिया डेस्क :  दूसरे के नाम पर नौकरी कर रहे दो सहायक अध्यापकों की सेवा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह ने समाप्त कर दिया है। साथ ही इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही वेतन रिकवरी का आदेश सम्बंधित खंड शिक्षा अधिकारी को दिया है। ये दोनों शिक्षक नाम और जाति बदलकर कुटरचित अभिलेख के सहारे वर्ष 1997 से नौकरी कर थे।

शिक्षा क्षेत्र सीयर के उच्च प्रावि डफलपुरा पर तैनात सहायक अध्यापक हृदयनारायण व उच्च प्रावि ककरासो पर तैनात सहायक अध्यापक सुरेश चंद्र के खिलाफ अवध किशोर चौहान (निवासी : घेवड़ा, थाना-भलुवनी, देवरिया) ने शपथ पत्र के साथ शिकायत की थी। आरोप था कि दोनों नाम, जाति व पता बदलकर दूसरे के अंक व प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए दोनों शिक्षकों से मूल अभिलेख के साथ बीएसए ने तलब किया।

लेकिन ये उपस्थित नहीं हुए, लिहाजा दोनों का वेतन बाधित करने के साथ ही बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी सीयर को जांच सौंप दी। जांच अधिकारी ने दोनों शिक्षकों की सेवा पुस्तिका में दर्ज नाम, पता व जाति के आधार पर जांच शुरू की। जांच अधिकारी 22 जुलाई 2020 को स्वयं दोनों के गांव गये। वहां प्रधान व सक्षम अधिकारी से मिलकर उनकी आख्या प्राप्त की।

इसके मुताबिक सुरेश चंद्र का सही नाम व पता राम कृपाल चौहान पुत्र लल्लन प्रसाद (जाति नोनिया, निवासी : ग्राम घेवड़ा, पोस्ट टेकुआ, थाना भुलअनी, जनपद देवरिया) है, जबकि इसकी सर्विस बुक पर (दलित , गांव+पोस्ट-भुलअनी, जनपद-देवरिया) दर्ज है। इसी तरह हृदयनारायण का सही नाम व पता उमेश चौहान (जाति नोनिया, ग्राम बगहा चौरी, पोस्ट-हाटा, थाना भुलअनी, जिला देवरिया) है, जबकि सर्विस बुक पर (दलित , गांव गडेर, तप्या-रायपुरा जिला देवरिया दर्ज है।

बीएसए शिव नारायण सिंह ने जांच रिपोर्ट मिलते ही दोनों शिक्षकों की सेवा नियुक्ति तिथि से समाप्त करते हुए मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी सीयर को दी है। बीएसए ने बताया कि बर्खास्त दोनों शिक्षकों से वेतन रिकवरी भी की जायेगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago