अब बलिया के माध्यमिक स्कूलों में मिलेगी फ्री वाईफाई की सुविधा!

बलिया के माध्यमिक स्कूलों में भी अब वाईफाई की सुविधा मिलेगी। स्कूल में फ्री वाईफाई की सुविधा मिलने से छात्र ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। साथ ही शिक्षक और विद्यार्थी की बायोमेट्रिक हाजिरी लगाई जाएगी।

माध्यमिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने डीआईओएस से इसके लिए माध्यमिक स्कूलों की सूची मांगी है। अभी जिले में 32 राजकीय, 91 सहायता प्राप्त और 484 वित्तविहीन स्कूल है।

कोरोनाकाल में स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की गई थी। अब इन स्कूलों में फ्री इंटरनेट की सुविधा दी जाएगी। जिससे छात्र-छात्राएं अपने मोबाइल फोन का बेहतर इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं स्कूल की एक वेबसाइट बनाई जाएगी, जिसमें स्कूल का सारा डाटा फीड रहेगा। जिसमें सभी छात्रों की ई-मेल आइडी फीड की जाएगी। वाईफाई की सुविधा होने से छात्र-छात्राओं की बायोमेट्रिक उपस्थिति भी दर्ज की जाएगी। इसके बगैर छात्रों को छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं मिलेगी।

यहीं नहीं शिक्षकों व प्रधानाचार्यों की भी बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिससे विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित हो जाएगी। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल तिवारी का कहना है कि वाईफाई व बायोमेट्रिक लगाने के लिए शिक्षा निदेशालय से रिपोर्ट मांगी गई है। उसे शासन को भेज दिया गया है। इस प्रक्रिया के चालू होने से ऑनलाइन पढ़ाई की प्रक्रिया काफी हद तक विद्यालयों में आसान हो जाएगी।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago